SBI SO Recruitment 2022 एसबीआई में एसओ (SO) के 714 पदों पर भर्ती

SBI SO Recruitment 2022 :-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एसबीआई द्वारा एसओ (SO) के 714 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2022 से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन किए जाएंगे। हमारे द्वारा एसबीआई एसओ भर्ती 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है विस्तृत जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

Application Fee

एसबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की एप्लीकेशन फीस उनकी कैटेगरी के हिसाब से रखी गई है। सामान्य वर्ग वाले, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक पिछड़ा वर्ग वाले आवेदकों को₹750 आवेदन शुल्क देना होगा। तथा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग वाले आवेदकों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

Educational Qualification

एसबीआई एसओ भर्ती 2022 में आवेदन करने वाला विद्यार्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय मे स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। आप पद के अनुसार शैक्षिणिक योग्यता निम्न सूची से देख सकते है:-

CRPD/SCO/2022-23/14

CRPD/SCO/2022-23/16

CRPD/SCO/2022-23/13

SBI SO Recruitment 2022 Selection process

एसबीआई एसओ भर्ती 2022 में चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:-

  • आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

How To Apply SBI SO Recruitment 2022

एसबीआई एसओ भर्ती 2022 का आवेदन करने वाले आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:-

  • सबसे पहले हमारे दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते हैं आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • इसके बाद एप्लीकेशन में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम,आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर इत्यादि सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  • इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *